दो दिन पहले हमने आपको बताया था कि एनडीटीवी दिल्ली में बड़े पैमाने पर छंटनी होने वाली है। अब उसकी शुरुआत हो गई है। पहले दौर में एनडीटीवी से 16 लोगों को हटा दिया गया है।
एनडीटीवी इंडिया के आउटपुट यानी डेस्क से 7, इनपुट से 2 पत्रकार, 2 एंकर, स्पोर्ट्स डेस्क से एक एंकर और 4 कैमरापर्सन हटाए गए हैं। हटाए गए लोगों में ज़्यादातर वो हैं जो दिबांग के कार्यकाल में रखे गए थे। 2002 से पहले और 2007 के बाद रखे गए लोग सुरक्षित हैं। लेकिन कब तक ये कहा नहीं जा सकता। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में अभी छंटनी की शुरुआत है। रिपोर्टिंग और स्पोर्ट्स डेस्क से लेकर प्रोडक्शन तक सभी जगह लोगों को हटाया जाना है। मैनेजमेंट को शक है कि सभी को एक साथ नौकरी से निकालने पर दफ़्तर में कुछ हंगामा मच सकता है। इसलिए उन्हें किस्तों में निकाला जा रहा है।
हाल के दिनों में मंदी ने एनडीटीवी की आर्थिक हालत पतली कर दी है। एनडीटीवी ने विस्तार की कई योजनाओं को अभी स्थगित कर दिया है। हर मुमकिन कोशिश की जा रही है जिससे खर्च में कटौती हो और रेवेन्यु में बढ़ोतरी।
Recent Comments