“द वॉल स्ट्रीट जरनल एशिया” का प्रकाशन अब भारत में शुरू हो गया है। इसके लिए उसने एक्सप्रेस ग्रुप के साथ करार किया है। नई दिल्ली और मुंबई स्थित एक्सप्रेस ग्रुप के प्रेस में हर हफ़्ते सोमवार से शुक्रवार तक इस अख़बार का प्रकाशन होगा।
“द वॉल स्ट्रीट जरनल एशिया” डॉओ जोन्स का बिज़नेस अख़बार है। कुछ समय पहले कंटेंट के लिए इसने मिंट के साथ करार किया था। साथ ही इसी साल फरवरी में उसने भारत के लिए खासतौर पर एक वेबसाइट लॉन्च की। www.india.wsj.com पर भारत से जुड़ी ख़बरें देख सकते हैं।
सरकार ने इसी साल विदेशी अख़बारों को अपनी प्रतिलिपि भारत में छापने के लिए पूंजी निवेश की छूट दी है। भारत सरकार के उस फैसले के बाद डॉओ जोन्स ने “द वॉल स्ट्रीट एशिया” का “फस्सिमिली” एडिशन भारत में छापने की इजाजत मांगी थी। जिसे सरकार ने हरी झंडी दिखा दी।
Recent Comments