Subscribe by Email

हादसे में पत्रकार शैलेंद्र सिंह का निधन

आईबीएन 7 के सीनियर एडिटर शैलेंद्र सिंह ने असमय दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुवार सुबह एक हादसे में उनका निधन हो गया। बीती रात नोएडा-ग्रेटर नोएडा पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर बहुत भयावह थी और इससे शैलेंद्र के सिर में काफी गंभीर चोट लगी। पुलिस ने उन्हें बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में शैलेंद्र ने करीब एक घंटे तक ज़िंदगी के लिए हर सांस संघर्ष किया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सुबह सवा पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

शैलेंद्र ने पत्रकारिता में करियर प्रिंट से शुरू किया था। उसके बाद कुछ समय के लिए उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में भी काम किया। फिर शैलेंद्र ने आज तक और स्टार न्यूज़ में काम किया। वो पिछले तीन साल से आईबीएन-7 के साथ जुड़े थे। कम समय में शैलेंद्र ने टेलीविजन न्यूज़ की दुनिया में काफी कामयाबी हासिल की। साथियों के बीच शैलेंद्र की छवि एक संवेदनशील इंसान के तौर पर रही है। कलम के धनी शैलेंद्र की साहित्य में भी गहरी रुची थी। उनका कविता संग्रह “जानता हूं ज़िंदगी” और गजल संग्रह “कुछ छूट गया है” प्रकाशित हो चुका था।

शैलेंद्र के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। शैलेंद्र के रिश्तेदारों को हादसे की ख़बर कर दी गई है। कल सुबह करीब 10 बजे शैलेंद्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share This Post

One Response to हादसे में पत्रकार शैलेंद्र सिंह का निधन

  1. Pingback: हमारे जीवन का एक टुकड़ा मर गया है : Janatantra.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>