वरिष्ठ पत्रकार हरीश खरे ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले हरीश खरे द हिंदू के चीफ ऑफ ब्यूरो और सीनियर एसोसिएट एडिटर के पद पर काम चुके हैं। इसके अलावा वो टाइम्स ऑफ इंडिया अहमदाबाद के संपादक और हिंदुस्तान टाइम्स के वरिष्ठ संपादक का ओहदा संभाल चुके हैं।
इसी महीने हरीश खरे को प्रधानमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया था। इससे पहले ये जिम्मेदारी दीपक संधु के पास थी। ख़बरों के मुताबिक दीपक संधु को केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
Recent Comments