Subscribe by Email

नवभारत टाइम्स को तगड़ा झटका


मधुसूदन आनंद का इस्तीफ़ा


मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स के को-एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया है। वो बीते कुछ समय से अपने अधिकारों में कटौती को लेकर थोड़ा दुखी थे। सूत्रों के मुताबिक मधुसूदन जल्दी ही किसी दूसरे मीडिया संस्थान में शामिल होंगे। वो मीडिया संस्थान कौन सा है और मधुसूदन किस पद पर जा रहे हैं अभी ये खुलासा नहीं हुआ है।

नवभारत टाइम्स में मधुसूदन आनंद बीते डेढ़ दशक से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। लेकिन बीते एक साल में अपने अधिकारों में कटौती को लेकर थोड़ा खिन्न चल रहे थे। करीब बारह साल पहले सूर्यकांत बाली के जाने के बाद से नवभारत टाइम्स को दो स्तंभ रहे हैं। समाचार पक्ष रामकृपाल सिंह के हवाले रहा तो विचार पक्ष मधुसूदन आनंद के जिम्मे। कुछ साल पहले जब रामकृपाल सिंह ने नवभारत टाइम्स छोड़ कर न्यूज़ चैनल आज तक ज्वाइन किया तो मधुसूदन आनंद की ताक़त काफी बढ़ गई। पूरे अख़बार का जिम्मा उन्हें सौंप दिया गया।

अब करीब एक साल पहले जब रामकृपाल सिंह ने दोबारा को-एक्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर नवभारत टाइम्स पहुंचे तो मधुसूदन के अधिकारों में कटौती कर दी गई। एडिट पेज और संडे नवभारत टाइम्स को छोड़ कर बाकी जिम्मेदारी रामकृपाल सिंह को सौंप दी गई। सूत्रों के मुताबिक अधिकारों में इस कटौती से मधुसूदन नाराज़ चल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने अब संस्थान से अलग होने का फ़ैसला कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक मधुसूदन के जाने के बाद अब एडिट पेज की जिम्मेदारी बालमुकुंद को सौंप दी गई है। वो रामकृपाल के संपर्क में एडिट पेज का कामकाज संभालेंगे।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>