Subscribe by Email

एचटी मीडिया को 32 करोड़ का मुनाफ़ा

एचटी मीडिया को इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 32.4 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। ये पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में करीब 14 फ़ीसदी कम है। पिछले साल इसी तिमाही में एचटी मीडिया को 37.72 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।

मुनाफा कम हुआ है लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कंपनी के नतीजों के मुताबिक आमदनी बढ़ कर 335 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में आमदनी 327.24 करोड़ रुपये थी। एचटी मीडिया ग्रुप के बैनर तले हिंदुस्तान टाइम्स और दैनिक हिंदुस्तान हैं। इनके अलावा कंपनी मिंट का प्रकाशन भी करती है। साथ ही टेलीविजन और मनोरंजन की दुनिया में भी इसका दखल है। हालांकि वहां पर एचटी मीडिया उतनी मजबूत नहीं है।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>