दैनिक जागरण और उसकी "फोटो कलाकारी"

अख़बार में छपी तस्वीर
दैनिक जागरण के हल्द्वानी संस्करण के 16वें पेज पर एक रंगीन तस्वीर छपी है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी खादी पहने, गांधी टोपी लगाए नमस्कार कर रहे हैं और बगल में दीया मिर्जा खड़ी हैं। नीचे कैप्शन दिया गया है “दिलकश दीया मिर्या ने राहुल गांधी के बारे में राय पूछे जाने पर कहा, मैं उन्हें पसंद करती हूं।”
उसी अख़बार में पृष्ठ संख्या 13 पर राहुल गांधी की एक और फोटो है। ये ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें भी राहुल ठीक उसी लिबास में और उसी मुद्रा में हाथ जोड़े खड़े हैं। उनके पीछे मौजूद व्यक्ति भी वही है। बस यहां पर राहुल गांधी के बगल में हैं कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा और सामने है एक कांग्रेस कार्यकर्ता – जो उन्हें सैल्यूट कर रहा है।

ई-संस्करण की तस्वीर
अगर किसी को फोटो की तकनीक के बारे में जानकारी नहीं हो तो उसे लगेगा कि दोनों तस्वीरें एक ही कार्यक्रम में उतारी गई हैं। उस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ “दिलकश” दीया मिर्जा भी मौजूद रही होंगी। मगर ये तस्वीरें एक जगह की नहीं हैं। दीया मिर्जा की तस्वीर को तकनीक के सहारे राहुल गांधी की दूसरी तस्वीर पर इस अंदाज में चिपकाया गया है कि रीता बहुगुणा और कांग्रेस कर्यकर्ता गायब हो गए। फिर दोनों तस्वीरों के बीच की लाइनों को बारीकी से मिटाने की कोशिश हुई है। जब आप कंप्यूटर पर दैनिक जागरण के ई-संस्करण में इस तस्वीर पर गौर करेंगे तो ये भेद जान जाएंगे। लेकिन अख़बार में छपाई के दौरान वो भेद मिट गया है। शायद इसी वजह से ऐसा लगता है कि राहुल गांधी किसी को नमस्कार कर रहे हैं और बगल में खड़ी दीया मिर्जा उन्हें मुस्कुराते हुए निहार रही हैं।

राहुल गांधी, रीता बहुगुणा
आप भी इन तीनों तस्वीरों को देखिए और दैनिक जागरण की “फोटो कलाकारी” का लुत्फ़ उठाइए। उसकी फोटो कलाकारी इन दिनों बिहार से लेकर उत्तराखंड तक सभी जगह पर चर्चा का विषय है।
सोहन लाल खंडेलवाल
August 8, 2009 at 5:51 pm
सही है. इसी को कहते हैं पत्रकारिता की कलाकारी.
baljeet singh chandhok
August 10, 2009 at 4:29 pm
nice kalakari on :kalakars!