Subscribe by Email

मीडिया को हॉलीवुड अभिनेत्री की धमकी

एशले ग्रीन, अभिनेत्री

एशले ग्रीन, अभिनेत्री

हॉलीवुड अभिनेत्री एशले ग्रीन ने दुनिया भर की न्यूज़ और इंटरटेनमेंट वेबसाइटों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी ने ग़लती से भी उनकी न्यूड तस्वीरें छापी तो उसके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को किसी ने उनकी ऐसी तस्वीरें इंटरनेट पर डाल दी। इससे एशले काफी गुस्से में हैं।

एशले ग्रीन के वकील ने बताया कि वो तस्वीरें बेहद निजी हैं और उनका कॉपीराइट सिर्फ़ और सिर्फ़ एशले ग्रीन के पास है। किसी और को उन तस्वीरों को किसी भी रूप में छापने, प्रचारित करने या फिर प्रदर्शित करने का अधिकार नहीं है। एशले ग्रीन ट्विलाइट फिल्म से सुर्खियों में आई हैं। उस फिल्म में उन्होंने एलिस कलेन का किरदार निभाया है। इसी फिल्म का सिक्वेल न्यू मून बन कर तैयार है। उसके अलावा एक और हॉलीवुड फिल्म इक्लिप्स में भी काम कर रही हैं। उन्हें इसी साल टीन च्वाइस एवार्ड भी मिला है।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>