Subscribe by Email

ख़बर बनाने के लिए टीवी एंकर ने कराए पांच क़त्ल!

ब्राजील में पुलिस ने एक टीवी एंकर पर कार्यक्रम की रेटिंग बढ़ाने के लिए और ड्रग्स तस्करी के धंधे में फायदे के लिए कई लोगों की हत्या कराने का आरोप लगाया है। इस टीवी एंकर का नाम है वालास सूजा। वालास सूजा कुछ समय के लिए पुलिस में भी काम कर चुके हैं और इस वक़्त टीवी एंकरिंग के साथ सियासत भी कर रहे हैं। वो अभी ब्राजील के अमेजोनास प्रांत के एक इलाके के प्रतिनिधि हैं।

ब्राजीली पुलिस के
मुताबिक वालास का दखल ड्रग्स की तस्करी में भी है। इसी धंधे को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अलग-अलग वारदात में पांच लोगों की हत्या कराई और फिर अपनी टीवी टीम को एलर्ट कर दिया ताकि वो सबसे पहले वारदात की जगह पर पहुंच सकें। यानी वालास ने एक तीर से दो निशाने लगाए। ड्रग्स के धंधे में विरोधियों का सफाया किया और अपने टीवी प्रोग्राम की रेटिंग भी बढ़ाई।

पुलिस का ये
दावा भी है कि वालास अपने कार्यक्रम और इन हत्याओं के जरिए यह साबित करने की कोशिश में लगे थे कि उनके इलाके, ब्राजील के अमेजोनास प्रांत, में अपराधियों का बोलबाला है। इसी को साबित करने में उन्होंने हर हथकंडे अपनाए। लोगों की हत्या कराने के साथ अपने कार्यक्रम “कनाल रिभरे” (इन दिनों हर कोई हत्या कर रहा है) की टीम को सबसे पहले वहां भेजा। जांच एजेंसियों के मुताबिक “ये अपराध टीवी शो की रेटिंग को आगे बढ़ाने के लिए ही किए गए थे”।

जांच में इन तथ्यों का खुलासा होने के बाद वालास का टीवी शो बंद करा दिया गया। उधर वालास का कहना है कि ये सब उन्हें फंसाने के लिए किया जा रहा है। न तो इस केस में कोई दम है और न ही उन्हें अपराधी साबित करने के लिए पुलिस के पास सबूत।

इस हत्याकांड से ब्राजील में सनसनी फैल गई है। अब तक इस मामले में बीस से अधिक लोग गिरफ़्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने सूजा के ठिकानों पर छापा मारा है। इस छापेमारी में पुलिस के हाथ एक लाख पाउंड के अलावा भारी मात्रा में हथियार लगे हैं।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>