अगर आप मीडिया में काम करते हैं तो रुपर्ट मर्डोक को ज़रूर जानते होंगे। वो दुनिया की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी न्यूज़ कॉरपोरेशन के मालिक हैं और इस कंपनी का कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। भारत में भी स्टार इंडिया उन्हीं की कंपनी है। रुपर्ट मर्डोक के बारे में ये ब्योरा देने का मकसद सिर्फ़ इतना है कि अगर आप उनकी तरह एक हफ़्ते के लिए रहना चाहते हैं तो रह सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको 373580 डॉलर खर्च करने होंगे। यानी करीब एक करोड़ 87 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
इतनी रकम चुकाने के बाद आप उनके क्रूज में अपने नौ मेहमानों के साथ एक हफ़्ते के लिए रह सकते हैं। उनके शाही बिस्तर पर सो सकते हैं और हाईटैक जिम में कसरत कर सकते हैं। 56 मीटर लंबे क्रूज पर दुनिया के सभी ऐशोआराम मौजूद हैं। उनका स्टाफ आपकी खातिरदारी में दिन रात जुटा रहेगा।
एक हफ़्ते के लिए करीब दो करोड़ रुपये। जाहिर सी बात है कि इतने पैसे खर्च करने वाला भी कोई अरबपति ही होगा। इस लिए मर्डोक की कंपनी ने ऐसे अरबपतियों को जुटाने के लिए चार्टरवर्ल्ड डॉट कॉम को ठेका दिया है। चार्टरवर्ल्ड डॉट कॉम पर इस सुपरयाच का पूरा ब्योरा दिया हुआ है। फ्रेंच डिजाइनर ने इसका इंटीरियर डेकोरेशन (भीतर से साज-सज्जा) किया है। इसमें नौ प्लाजमा टेलीविजन हैं। उसके अलावा भी ढेरों सुख सुविधाएं हैं।
इंटरनेट पर मौजूद इसी से जुड़ी चंद और ख़बरें
Recent Comments