Subscribe by Email

न्यूज़ चैनलों के संपादकों का अपना संगठन

न्यूज़ चैनलों के संपादकों ने अपना अलग संगठन बनाया है। इसका नाम ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए)। बीईए के पहले अध्यक्ष बने हैं स्टार न्यूज़ के शाजी जमा। टाइम्स नाउ के एडिटर अर्णव गोस्वामी और एनडीटीवी इंडिया के मैनेजिंग एडिटर (स्पेशल) पंकज पचौरी उपाध्यक्ष चुने गए हैं। ईटीवी के एन के सिंह महासचिव हैं और लाइव इंडिया के सुधीर चौधरी कोषाध्यक्ष। इनके अलावा आशुतोष (आईबीएन-7), विनय तिवारी (सीएनएन-आईबीएन), अजीत अंजुम (न्यूज़ – 24), सतीश के सिंह (ज़ी न्यूज़), विनोद कापरी (इंडिया टीवी), संजय ब्राग्टा (सहारा टीवी) और प्रांजल शर्मा (यूटीवी) इस संगठन की कार्यकारी समिति के सदस्य चुने गए हैं।

न्यूज़ चैनलों का पहले से ही एक संगठन है। उसका नाम है न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए)। वो एक कॉरपोरेट बॉडी है। जिसका गठन सरकार के दबाव के बाद सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर किया गया। अब इस सेल्फ रेगुलेशन के तर्क पर भी सवाल उठने लगे हैं। और सरकार ने ऐसे संकेत दिये हैं कि मीडिया पर नज़र रखने के लिए वो किसी अथॉरिटी का गठन कर सकती है। उसी के बाद न्यूज़ चैनलों के संपादकों का एक अलग संगठन बनाना काफी कुछ कह देता है। वैसे बीईए ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में भी इस ओर इशारा किया है। उसमें कहा गया है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी पर अगर कोई ख़तरा आया तो उससे निपटने की कोशिश होगी।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>