Subscribe by Email

वॉयस ऑफ इंडिया का प्रसारण फिर शुरू

वॉयस ऑफ इंडिया का प्रसारण फिर शुरू हो गया है। दो दिन पहले चैनल के कर्मचारियों की हड़ताल से इसका प्रसारण रुक गया था। लेकिन मैनेजमेंट के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी बिना शर्त काम पर वापस लौट आए हैं। रात 12 बजे बुलेटिन रोल किया गया और उसके साथ ही चैनल फिर से ऑनएयर हो गया ।

शुक्रवार को जोरदार हंगामे के बाद तकनीकी कर्मचारियों ने चैनल का प्रसारण रोक दिया गया था। तीन महीने से तनख्वाह नहीं मिलने के कारण वो काफी निराश थे। उसी बीच कहीं से अफवाह उड़ी कि कंपनी चैनल को बंद करने जा रही है। इस अफवाह से उनकी उम्मीदें टूट गईं और गुस्सा भड़क गया। उन्होंने चैनल का प्रसारण रोक दिया और बात यहां तक पहुंची कि पुलिस बुलानी पड़ी। लेकिन अब सबकुछ सामान्य है।

वॉयस ऑफ इंडिया के समूह संपादक किशोर मालवीय के मुताबिक “सभी कर्मचारियों को जून की तनख्वाह दे दी गई है। जुलाई की तनख्वाह भी अगले हफ़्ते दे दी जाएगी। आर्थिक तंगी वाली बात बेबुनियाद है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने में देरी हुई है तो उसकी वजह कानूनी है… आर्थिक तंगी नहीं। कंपनी में मैनेजमेंट स्तर पर कुछ बदलाव हुए हैं और उसकी औपचारिकताएं पूरी करने में थोड़ा वक़्त लगा जिसकी वजह से उन अफवाहों को बल मिला कि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।”

यह पूछने पर कि जिन लोगों ने हंगामा खड़ा किया क्या उनके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई होगी? किशोर मालवीय ने कहा कि “नहीं। किसी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं होगी। हम सभी साथी हैं और एक दूसरे की मजबूरियां समझते हैं। एक गलतफहमी थी और वो दूर हो गई है। सज़ा का सवाल ही नहीं उठता।”

पूरा मामला समझने के लिए यह भी पढ़ें
वॉयस ऑफ इंडिया ख़ामोश

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>