वॉयस ऑफ इंडिया में कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म हो गई है। लेकिन अब भी दोनों गुटों के बीच सुलह नहीं हुई है। समूह संपादक किशोर मालवीय की अगुवाई में एक धड़ा जैन टीवी के स्टूडियो से ही प्रोग्राम चला रहा है। ऐसी उम्मीद है कि कल तक वो धड़ा भी नोएडा में वॉयस ऑफ इंडिया के दफ़्तर जाने लगेगा और चैनल का प्रसारण वहां से शुरू हो जाएगा।
वीओआई में शुक्रवार शाम से हड़ताल चल रही थी। कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला था। इसके अलावा भी कई मांगें थीं। जिन्हें लेकर उन्होंने प्रसारण बंद कर दिया। हड़ताली कर्मचारियों के मुताबिक अब मैनेजमेंट ने ज़्यादातर लोगों को दो महीने का वेतन दे दिया है और बाकी लोगों को भी अगले एक-दो दिन में वेतन मिल जाएगा। साथ ही मैनेजमेंट ने यह भरोसा भी दिलाया है कि अगले छह महीने तक किसी को नहीं निकाला जाएगा। जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।
Recent Comments