दिल्ली में बुधवार को इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड की घोषणा कर दी गयी। हिंदी और अंग्रेजी न्यूज चैनलों के लिए कुल 11 कैटेगरी के अवार्ड के लिए नॉमिनेशन मंगाये गये थे। नॉमिनेट हुए 44 मीडियाकर्मियों में से विजेताओं के नाम का एलान कर दिया गया। कुछ खास कैटेगरीज के लिए नॉमिनेशन नहीं मंगाए गए थे। उनके बारे में फैसला ज्यूरी ने किया।
————————-
आईएनबी अवार्ड, 2009 के लिए जिन पत्रकारों को चुना गया, उनके नाम इस तरह से हैं :
(1) उमाशंकर सिंह, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज़ रिपोर्टर ऑफ़ द इयर – हिंदी कार्यक्रम : मंदिर इन पाकिस्तान
(2) शिवपूजन झा, न्यूज़ एक्स, न्यूज़ रिपोर्टर ऑफ़ द इयर – अंग्रेज़ी कार्यक्रम : कोशी – द रिवर अनटेमड
(3) चेतन शर्मा, जी न्यूज़, बिजनेस न्यूज़ एंकर ऑफ़ द इयर – हिंदी कार्यक्रम : द एपॉइंटमेंट वीद मोदी
(4) मिनी मेनन, यूटीवी बिजनेस, बिजनेस न्यूज़ एंकर ऑफ़ द इयर – अंग्रेज़ी कार्यक्रम : मिनीज शोरील
(5) पंकज पचौरी, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज़ शो होस्ट ऑफ़ द इयर – हिंदी कार्यक्रम : हमलोग
(6) करण थापर, सीएनबीसी टीवी 18, न्यूज़ शो होस्ट ऑफ़ द इयर – अंग्रेज़ी कार्यक्रम: अरुण जेटली इंटरव्यू
(7) खुशदीप सहगल, जी न्यूज़ कार्यक्रम : वोट का अग्निपथ
(8) दीप्ति सचदेवा, एनडीटीवी इंडिया, यंग प्रोफेशनल ऑफ़ द इयर, 2009 , कार्यक्रम : एनडीटीवी एक्सपोज – एम्स कैंटीन
(9) क़मर वहीद नकवी, आजतक, बेस्ट एडिटर इन चीफ – हिंदी
(10) बरखा दत्त, एनडीटीवी 24X7, बेस्ट एडिटर इन चीफ – अंग्रेज़ी
(11) जीके कृष्णन, आजतक, बेस्ट सीईओ ऑफ़ द इयर
(12) रजत शर्मा, इंडिया टीवी, बेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ द इय़र
(13) प्रणव रॉय, एनडीटीवी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 2009
Recent Comments