इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बार्लुस्कोनी ने अब मीडिया से दो-दो हाथ करने की ठान ली है। निजी ज़िंदगी को लेकर मीडिया के कवरेज से बार्लुस्कोनी काफी दुखी हैं। बीते कुछ महीनों में बार्लुस्कोनी की निजी ज़िंदगी से जुड़े कई विवादों को यूरोपीय मीडिया ने चटखारे लेकर प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में उनकी नग्न तस्वीरें छापी गईं। आरोप लगाया गया कि उनके घर पर हुई पार्टी में कई कम उम्र की लड़कियों को बुलाया गया था। अब बार्लुस्कोनी के वकील का कहना है कि उनके ख़िलाफ़ मुहिम में जुटे मीडिया संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।
बार्लुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री होने के साथ यूरोप के एक बड़े मीडिया कारोबारी भी हैं। उनके कई पब्लिकेशन और चैनल हैं। उनके बारे में कुछ समय पहले जनतंत्र पर एक लेख छपा था जिसमें बताया गया था कि कैसे बार-बार सेक्स स्कैंडलों में फंसने के बाद भी वो इटली की सियासत में हावी हो जाते हैं। इस कामयाबी के पीछे उनके मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा हाथ है।
अब यूरोप से आ रही ख़बरों के मुताबिक बार्लुस्कोनी की तरफ़ से उन मीडिया संस्थानों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई होगी जो जानबूझ कर उनकी छवि ख़राब कर रहे हैं। इटली के अलावा फ्रांस और स्पेन के कुछ मीडिया संस्थानों की पहचान कर ली गई है। उनकी नज़र में ब्रिटेन के भी कुछ मीडिया संस्थान हैं। ख़बरों के मुताबिक बार्लुस्कोनी ने मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक पर लंदन टाइम्स के ज़रिये व्यक्तिगत हमलों का आरोप लगाया है। इटली की विपक्षी पार्टियों ने मीडिया को बार्लुस्कोनी की धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इससे जाहिर होता है कि बार्लुस्कोनी कितने कमजोर हैं और डरे हुए भी।
आखिर किस्सा क्या है?
वैसे तो बार्लुस्कोनी पहले भी सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं लेकिन ताजा विवाद इसी साल मई में शुरू हुआ। तब वो एक 18 साल की मॉडल नाओमी लेटिजिया की जन्मदिन की पार्टी में शिरकत करने गए। लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी से उसका जिक्र नहीं किया। पार्टी से जुड़ी ख़बरें प्रकाशित होने के बाद बार्लुस्कोनी की पत्नी ने उनसे जवाब मांगा। लेकिन वो कोई ठोस सफाई नहीं दे सके। जिससे नाराज़ होकर उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी दे दी। तभी से बार्लुस्कोनी मीडिया के निशाने पर आ गए। अभी वो मामला चल ही रहा था कि एक कॉल गर्ल पैट्रिजिया ने खुलासा किया कि एक बिल्डिंग प्रोजेक्ट में मदद करने की शर्त पर उसने बार्लुस्कोनी के साथ बिस्तर साझा किया था। इस आरोप के बाद बार्लुस्कोनी के ख़िलाफ़ जांच के आदेश आ गए। फिर क्या था यूरोपीय मीडिया ने उनकी ज़िंदगी से जुड़े तमाम किस्सों को परोसना शुरू कर दिया। कुछ अख़बारों ने तो उनकी नंगी तस्वीरें तक प्रकाशित कर दीं। कुछ ने उनके घर मौजूद मॉडलों की तस्वीरें छाप दी। इन ख़बरों से बर्लुस्कोनी का तनाव काफी बढ़ गया।
nouturn
August 30, 2009 at 9:22 am
niji zindagi mein media ke hastakshep par itali ke pradhanmantri se judi khabar hindustan mein chhapna aasan hai bhai,lekin apne desh ke media ki taraf aankh bhi uthana shayad kathin hai. mamla chhattisgarh mein sadhna news channel ka hai jiske patrkaron ne bhrasht thekedaron kesaath shadyantra kar pmgsy ke ek officer ki uski patni ke saath bedroom cdka prasaran kiya! channel khush trp milegi ! patrakar khush malai milegi! lekin is patrkarita par aap na khabar dikhana pasand karte hain ,na bahas. aapko kisne khush kar diya shriman ?suvidha se patrkarita ka jhanda uthane ke liye aap bhi akhbaron aur tv channels ki raah par chal padte nazar aa rahe hain.zara thekedaron patrakaron afsaron aur netaon ki is girohbandi ko udhedne ki koshish kariye .aapko dikhega ki aapkepatrakar saathi loktantra ke bistar par kinke saath humbistari kar rahe hain !buddhi vilas mein magan aapki biradari koye kartooten shayad us din dikhengi jab sarkar ka shikanjaa apke gale par aur samaj ka joota aapke sir par hoga .