हिंदुस्तान से प्रमुख संपादक मृणाल पांडे की विदाई हो गई है। अमर उजाला के समूह संपादक शशि शेखर अब हिंदुस्तान के प्रमुख संपादक का कार्यभार संभालेंगे। मृणाल पांडे के इस्तीफ़े की वजह भी शशि शेखर की नियुक्ति बताई जा रही है। शशि शेखर की नियुक्ति मृणाल पांडे को बताए बगैर की गई है, जिससे नाराज़ होकर उन्होंने अपना इस्तीफ़ा मैनेजमेंट को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि उनका इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया गया है।
ख़बरों के मुताबिक मृणाल पांडे के इस्तीफ़े के बाद से हिंदुस्तान के सभी संस्करणों में काफी हलचल है। विरोधी खेमा खुश है जबकि उनके करीबी मायूस। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में उनके कुछ करीबी इस्तीफ़ा दे सकते हैं। वैसे भी कहावत है कि जब राजा बदलता है तो सिपहसालार भी बदलते ही हैं।
इससे पहले भी हिंदुस्तान में जिसकी भी विदाई हुई वो अचानक ही हुई। कुछ समय एक साथ कई बड़े पत्रकारों को वहां से हटा दिया गया था। वो तरीका काफी चौंकाने वाला था। उनमें से कुछ लोगों ने बताया था कि मृणाल पांडे को तारीफ करने वाले लोग काफी पसंद थे और वही उनको ले डूबे।
Recent Comments