वॉयस ऑफ इंडिया का प्रसारण फिर बंद हो गया है। त्रिवेणी मीडिया के मालिक मधुर मित्तल और सीईओ अमित सिन्हा की बैठक में ही प्रसारण पर अंतिम फ़ैसला होगा। वीओआई का प्रसारण इसी महीने की 21 तारीख को कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पहली बार बंद हुआ था। उसके दो दिन बाद कंपनी के एक धड़े ने समूह संपादक किशोर मालवीय की अगुवाई में दिल्ली के जैन स्टूडियो से चैनल का प्रसारण शुरू कर दिया। तब दलील दी गई कि हरियाणा सरकार से विज्ञापन की एक मोटी खेप मिली है और उसके लिए प्रसारण जरूरी है।
लेकिन अब बताया जा रहा है कि प्रिंट मीडिया में हंगामे के बाद हरियाणा सरकार ने विज्ञापन रोक दिया है। यह भी ख़बर आ रही है कि जैन स्टूडियो को प्रसारण की फीस भी नहीं दी गई है। जिसके कारण अब वीओआई का प्रसारण रोक दिया गया है। उधर नोएडा के ऑफिस में पीसीआर में ताला लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक मधुर मित्तल ने ताला लगवाया है। उन्होंने वहां मौजूद कुछ करीबी लोगों को बताया है कि अब सीईओ अमित सिन्हा के साथ बातचीत के बाद ही चैनल के प्रसारण पर अंतिम फैसला होगा।
Recent Comments