Subscribe by Email

कुमार संजॉय सिंह को नई जिम्मेदारी

हमार, फोकस और एचवाई टीवी के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर कुमार संजॉय सिंह को कंपनी ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है। इसकी घोषणा कंपनी के मालिक मतंग सिंह ने की। कुमार संजॉय सिंह फिलहाल एक महीने की छुट्टी पर जा रहे हैं और लौटने के बाद वो नए प्रोजेक्ट पर लगेंगे। इस बीच हमार की जिम्मेदारी उदय चंद्र को सौंप दी गई है और फोकस का कामकाज गार्गी बारदोलोई देखती रहेंगी।

बीते कुछ समय से हमार और फोकस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। डिस्ट्रीब्यूशन हेड पहले ही इस्तीफा देकर जा चुके हैं। एचआर हेड भी नौकरी छोड़ कर जा चुके हैं। इन सबकी वजह से सभी कामों की जिम्मेदारी कुमार संजॉय सिंह के कंधों पर आ गई। कुमार संजॉय सिंह के मुताबिक बीते डेढ़ साल से लगातार काम करते हुए वो काफी थक चुके हैं और अब कुछ दिन आराम करना चाहते हैं।


मैंने कुमार संजॉय की जिम्मेदारी बढ़ा दी है – मतंग सिंह

कुमार संजॉय सिंह के इस्तीफ़े की ख़बरों को मतंग सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया। जनतंत्र से हुई बातचीत में मतंग सिंह ने कहा कि “कुमार कंपनी में मेरे बाद नंबर दो की पोजिशन पर हैं और बने रहेंगे।” मतंग सिंह के मुताबिक भविष्य में कंपनी की योजना दिल्ली में एक मीडिया इंस्टीट्यूट खोलने की है। इसके अलावा मराठी और बिज़नेस चैनल समेत चार नए चैनल लॉन्च करने हैं। उन सभी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए कुमार संजॉय को रोजमर्चा की जिम्मेदारियों से थोड़ा अलग करना जरूरी था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि हमार, फोकस और एचवाई टीवी का काम भले ही उनके चैनल हेड संभालेंगे लेकिन सुपरविजन कुमार संजॉय सिंह का ही रहेगा।

इस्तीफ़े की ख़बरों के बारे में पूछने पर कुमार संजॉय सिंह ने कहा कि मतंग सिंह से उनके जैसे संबंध हैं उसमें इस्तीफ़ा देने का सवाल ही नहीं उठता। कुमार संजॉय सिंह के मुताबिक उनके जिम्मे तीनों चैनलों फोकस, हमार और एचवाई टीवी को खड़ा करना था, वो काम उन्होंने पूरा कर दिया और अब वो रोजाना के कामकाज से हट कर नए प्रोजेक्ट्स पर लगना चाहते हैं। उन्हें कंपनी की तरफ से एक मीडिया स्कूल को शुरू करना है और उसके अलावा कुछ नए चैनलों का खाका तैयार करना है।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>