सूचना और प्रसारण मंत्रालय की योजना भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) को अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के तौर पर विकसित करने की है। सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने आईआईएमसी के 42 दीक्षांत समारोह में यह जानकारी दी। इस समारोह में 243 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर डिप्लोमा दिया गया।
इस मौके पर अंबिका सोनी ने बताया कि भविष्य में आईआईएमसी की चार शाखाएं खोलने की योजना है। देश के चारों हिस्से पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में ये शाखाएं खोली जाएंगी। संबंधित राज्यों से बात करने के बाद ही इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। अंबिका सोनी ने यह जानकारी भी दी कि मंत्रालय की योजना आईआईएमसी को एक विश्वस्तरीय मीडिया शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान विश्वविद्यालय के तौर पर विकसित करने की है। यह लक्ष्य पूरा हो गया तो अंतर्राष्ट्रीय मीडिया विश्वविद्यालय के रूप में संस्थान को डिग्री देने का अधिकार मिल जाएगा। अभी तक यहां स्नातोक्तर डिप्लोमा दिया जाता है। यही नहीं यहां पर एमफिल और पीएचडी भी हो सकेगी।
saraansh
September 13, 2009 at 7:29 pm
aapko yaad hoga,(iimc ke students ko) ki shrimati soni se pehle,tab ke soochna aur prasaran mantri ne bhi yahi ghoshna ki thi, lekin,hua kya “dhaak ke teen paat”
hua kuch nhi.iss baar ek nya shigufa chodda gya hai, dekhte hain iss baar sarkar kitni samvedansheel hai,apni ghoshna ke prati