इसी महीने की दो तारीख को खबर आई कि त्रिवेणी मीडिया लिमिटेड ने चार नए चैनलों के लिए लाइसेंस की अर्जी दी है। वॉयस ऑफ इंडिया – एनसीआर, वॉयस ऑफ इंडिया – गुजराती, वॉयस ऑफ इंडिया – पंजाब और वॉयस ऑफ इंडिया – आमची मुंबई। अब यह ख़बर आ रही है कि वॉयस ऑफ इंडिया का दम निकल गया है और त्रिवेणी मीडिया लिमिटेड के मालिक सुमित और मधुर मित्तल चैनल चलाने की हालत में नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एक साल के भीतर ऐसा क्या हुआ कि वॉयस ऑफ इंडिया को बंद करने की नौबत आ गई? और इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं?
सीधे तौर पर कहा जाए तो इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं कंपनी के मालिक और उनके सलाहकार। ये सलाहकार ही निजी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किसी सेठ को फंसाते हैं और फिर उसे सपना दिखाना शुरू करते हैं। बताते हैं कि सत्ता के केंद्र तक पहुंचना है तो इमारतें खड़ी करने और फैक्ट्रियां लगाने की जगह सीधे पॉवर गेम में उतरो। चैनल शुरू करो। चैनल के जरिए सत्ता के गलियारे में सीधी पैठ होगी। नेता और मंत्री सलाम बजाएंगे। खुशामद करेंगे। मुश्किल से मुश्किल काम पल में आसान हो जाएगा। कोई भी हाथ डालने से पहले कई बार सोचेगा।
वॉयस ऑफ इंडिया की अकाल मौत
वॉयस ऑफ इंडिया में जिसकी आशंका थी आखिर वही बात सच निकली। दोनों मालिक अपनी जिद पर अड़े रहे। नतीजतन मालिकाना हक़ को लेकर कोई समझौता नहीं हो सका। ख़राब मैनेजमेंट, बेतुके फैसलों और गड़बड़ प्लानिंग के कारण वॉयस ऑफ इंडिया ने असमय दम तोड़ दिया। समूह संपादक किशोर मालवीय ने इस्तीफ़ा दे दिया और सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी और अधिकारी एक झटके में सड़क पर आ गए।
वैसे चैनल तो पिछले महीने से ही ऑफएयर है। बीच में कुछ दिनों के लिए जबरन प्रसारण शुरू किया गया था। लेकिन हरियाणा सरकार की तरफ़ से विज्ञापन रोक दिए जाने के बाद वो प्रसारण भी बंद कर दिया गया। तब ख़बरें आई कि जल्दी ही चैनल के सीईओ अमित सिन्हा मुंबई से दिल्ली आएंगे। त्रिवेणी मीडिया के मालिक मधुर मित्तल से बातचीत करेंगे और दोनों पक्षों के बीच करार पर दस्तख़त हो जाएगा। जिसके बाद चैनल ऑनएयर कर दिया जाएगा।
……………………….
((READ MORE))
यही सब्जबाग त्रिवेणी ग्रुप के मालिकों को दिखाया गया। वो पहले से ही कई गोरखधंधों में फंसे थे। फ्लैट के जरिए ग्राहकों से मोटी रकम ऐंठने वाले बिल्डर मीडियावालों के झांसे में आ गए। उन्होंने 30 महीने में 19 चैनल लॉन्च करने का एलान कर दिया। यकीनन वो बहुत तेजी में थे। एक झटके में रुपर्ट मर्डोक बनना चाहते थे। चाहते थे कि मीडिया जगत पर उनका दबदबा हो। तभी तो बड़ी से बड़ी कंपनियां जिस धंधे में उतरने से कतराती हैं उसी धंधे के ज़रिए सत्ता के गलियारे तक पहुंचने और अपनी गर्दन बचाने का सपना मित्तल बंधुओं ने देखा था। वह सपना अब टूट चुका है।
त्रिवेणी ग्रुप ने वॉयस ऑफ इंडिया को बीते साल एक जून को लॉन्च किया था। तब पूरे त्रिवेणी ग्रुप की हैसियत 1000 करोड़ रुपये की थी। इसी एक हज़ार करोड़ रुपये के आधार पर पहले सात रीजनल चैनल लॉन्च करने की योजना थी। और कुल मिला कर 19 चैनल शुरू करने की योजना। कुछ महीने के भीतर ही उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए एक क्षेत्रीय चैनल और राजस्थान के लिए दूसरा क्षेत्रीय चैनल लॉन्च भी कर दिया। तभी मंदी के काले बादल गहराने लगे।
मंदी की मार से रिएल्टी सेक्टर का धंधा चौपट हो गया। डीएलएफ और यूनिटेक जैसी कंपनियां फड़फड़ाने लगीं। ऐसे में 1000 करोड़ रुपये वाली त्रिवेणी की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता। दूसरी तरफ विज्ञापन सिकुड़ गए। मीडिया सेक्टर में एनडीटीवी जैसे जमे-जमाए खिलाड़ी हांफने लगे। वॉयस ऑफ इंडिया की स्थिति तो चूजों जैसी थी। उसे विज्ञापन कहां से मिलता? जल्दी ही मित्तल बंधुओं को अहसास हो गया कि ख़बरों का खेल उनके बस की बात नहीं। इसके लिए बड़ा कलेजा, बहुत तेज़ दिमाग़ और शानदार रणनीति चाहिए।
इस मुश्किल से उबरने के लिए नवंबर 2008 में, वॉयस ऑफ इंडिया में, करीब 250 लोगों की छंटनी की गई। कर्मचारियों की संख्या 900 से घट कर 650 रह गई। तब कंपनी के सीएमडी मधुर मित्तल ने बताया था कि 650 कर्मचारियों के साथ उनकी कंपनी पांच न्यूज़ चैनल चलाएगी। जिनमें से तीन पहले से ही ऑनएयर थे। लेकिन उस छंटनी से भी बात नहीं बनी। घाटा बढ़ता गया और दिसंबर में कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दी गई।
उसके बाद कई घटनाएं बहुत तेजी से हुईं। इसी साल फरवरी में किशोर मालवीय को संपादक बनाया गया। जून में कंपनी के सीईओ राहुल कुलश्रेष्ठ ने इस्तीफा दिया। उसी महीने त्रिवेणी मीडिया के सीएमडी ने अमित सिन्हा के साथ करार किया। उन्हें निवेश के नाम पर कंपनी की पचास फीसदी हिस्सेदारी देने का वादा किया। इस समझौते के बाद अमित सिन्हा ने सीईओ का कार्यभार संभाल लिया। लेकिन इसी समझौते के साथ एक विवाद भी शुरू हो गया।
सूत्रों के मुताबिक मधुर मित्तल ने कंपनी की पचास फीसदी हिस्सेदारी अमित सिन्हा के नाम ट्रांसफर नहीं की। जिसकी वजह से अमित सिन्हा ने कंपनी में पैसा लगाने का फैसला टाल दिया। कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। वो वादे और उम्मीद के सहारे काम करते रहे। जब सारी उम्मीदें टूट गईं तो बीते महीने कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी उनके बकाए का भुगतान नहीं कर देगी वो काम नहीं होने देंगे। चैनल ऑफएयर हो गया। फिर ख़बरें आईं कि सुलह की कोशिश की जा रही है।
आज का सच यही है कि समझौता नहीं हो सका। लेकिन बात सिर्फ़ समझौते की नहीं है। समझौता हो जाता तो भी चैनल चलाना आसान नहीं होता। चैनल के डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर कर्मचारियों की फौज पर बहुत बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। इमोशनल अत्याचार के जरिए कर्मचारियों से कई महीनों तक मुफ्त में काम कराया जा सकता है। लेकिन केबल वाले तो किसी के सगे नहीं होते।
कुल मिला कर वॉयस ऑफ इंडिया का बंद होना मीडिया जगत की एक दुखद घटना है। वहां काम कर रहे सैकड़ों मेहनती कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटक गया है। हो सकता है कि उनमें से कुछ को जल्दी ही कहीं काम मिल जाए, लेकिन बहुतों को संभलने में लंबा वक़्त लगेगा।
trueseriou
September 9, 2009 at 12:31 pm
This is the letter i wrote to the ‘So called’ Hindi media’s No1 Portal while the situation in triveni was getting worse day by day… he didn’t publish it, now when i dream of few serious journalist died, i think this shud come out. This was writtern a year back….
Open letter for Top Bosses
beauty of working in a top rated news channel, and comfort of stability and good slary package was enough to make me stay in my previous organisation. But few people are not made for comfort, they ask for challege and when challenge is not from outside they search it within, with this search I and few people like me decided to move on, It was an easy decision to leave all the comfort and joy because we all wated to do something better for our profession and for the country. Voice Of India for us was an oppertunity to tell the world that only education of degrees dont make a journalist, but intentions do. We all had a faith in the concept of presenting a better and credible news. It was easy to move out and leave a better salary in previous organisation, because we had a faith that we can do better than any running news channel, thats why most of us came on just two or three thousand rupees more, leaving comfort, more money and stability behind. We witnessed the foundation laying ceremony and thought we are making a history, we were proud of our decision that time. We were approached by many media houses on better money, good positions and brand but we had a commitment to you and to country. Things were not bad as we were promised that a world class technology will be at our disposal, technology is slave not master of human, so we were happy that we are going to be better than everybody in country, our happiness was short lived, very-ver short lived. Playing with news and news content was what we did in our entire career, we never had to bother about what format the news is coming in and what format it is going on-air. But thanks for making us of aware of all the formats avaible for audio-video files, thanks for making us learn every bit of transforming them to many other formats, thanks for making us to belive that technology is a slave and shoud remain slave. Sir, the chaose happen when hynas take over the jungle, chasing Lions out of it and slowing ruining everything that can exist. Some of our seniors told us thet we are going to be No. 1, when I asked how, they didn’t had the answer, I am sure they still dont have it, do they? For four months our salary structure was discussed and I believe it still is, and if it isn’t its worse. One day we were told that we had maximum numbers of OB vas but I was ashamed when I could not use them while rain. We were told that we have two studios but only one ear piece for the anchor, we were told that we will have robotic cam but they still cant adjust their focus.
I am not disappointed by the way our MD works, but I am ashamed by the way our top management thinks. Blaming human fault on technology is bad and blaming technical faults on human is even worse. We wish to make VOI hindi’s Times Now, but do we have same vision, do we respect journalists like it does, do we spend on technology like it does and do we have technology which is if not better than Times Now but similer to it.
I am one of those who meet you everyday, and I will continue to meet you everyday, but I am not writing my name in this open mail because I dont want to lose my job for saying truth, I dont want to be named as anti-establishment. I am sure there will be people who will say this guy is saying crap, but I know, you know and everybody knows that who’s made this channel a mess
विनीत कुमार
September 9, 2009 at 3:56 pm
चैनल को भावभीनी श्रद्धांजलि। अपने मीडियाकर्मी साथियों के अपनी हैसियत के मुताबिक किसी काम आ सकूं,इसके लिए तत्पर। बेहिचक बताएं।