Subscribe by Email

नई दुनिया की राष्ट्रपति भवन पर ख़ास नज़र!

नई दुनिया में शुक्रवार को 12वें पेज पर प्रतिभा पाटिल की तस्वीर छपी है। भारतीय मूल के पीटर वर्गीज के साथ। पीटर वर्गीज भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बने हैं। रिपोर्ट दो कॉलम की है और उसके ठीक बगल में तीन कॉलम में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तस्वीर है। उस तस्वीर में पीटर वर्गीज राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को अपना परिचय पत्र भेंट कर रहे हैं। आपको यह बताने का मकसद सिर्फ़ इतना ही है कि इस महीने शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की कोई ख़बर या फिर उनकी तस्वीर प्रमुखता से नई दुनिया में नहीं छपी हो।

नई दुनिया के कुछ कर्मचारियों से यह पूछने पर कि क्या वहां ऐसा कोई निर्देश दिया गया है कि किसी न किसी बहाने से राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तस्वीर या फिर उनकी ख़बर हर रोज़ छापनी ही है। उनमें से कुछ साथियों के मुताबिक ऐसा कोई निर्देश नहीं है। लेकिन राष्ट्रपति को लेकर प्रधान संपादक के भक्तिभाव के कारण संपादकीय महकमा राष्ट्रपति से जुड़ी ख़बरों पर ख़ास नज़र रखता है। कई बार प्रधान संपादक की तरफ़ से आदेश नहीं आने पर भी कुछ लोग नंबर बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तस्वीर या फिर ख़बर छपवा देते हैं।

बहरहाल सच जो भी हो… आप राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की वो तस्वीर देखें और खुद अंदाजा लगाएं।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>