नई दुनिया ने प्रतिभा पाटिल के बेटे राजेंद्र सिंह शेखावत के बारे में माहौल बनाने के लिए सभी घोड़े खोल दिये हैं। शुक्रवार को भी नई दुनिया में एक ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित की गई है जिसमें अमरावती से राजेंद्र सिंह शेखावत को टिकट दिये जाने के फैसले को सही ठहराया गया है। राजेंद्र को टिकट देने के लिए कांग्रेस ने सुनील देशमुख का पत्ता काटा है। सुनील देशमुख अमरावती से लगातार दो बार से कांग्रेस के विधायक हैं। महाराष्ट्र में वित्त राज्य मंत्री और अमरावती के प्रभारी मंत्री हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सुनील देशमुख जब से अमरावती पहुंचे हैं वहां कांग्रेस की स्थिति कमजोर हुई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां नेता बदलने की मांग की थी। यह रिपोर्ट नई दुनिया ब्यूरो के नाम से प्रकाशित की गई है।
जबकि इंडियन एक्सप्रेस समेत कई दूसरे अख़बारों में छपी ख़बरों ने कुछ और ही तस्वीर पेश की है। उन ख़बरों के मुताबिक सुनील देशमुख का पत्ता काट कर कांग्रेस ने अपने लिए मुश्किल खड़ी कर ली है। अमरावती में कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़के हुए हैं और कांग्रेस को इस बग़ावत का नुकसान सहना पड़ सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर में कई नेताओं से बातचीत की गई है। सुनील देशमुख के समर्थकों के साथ राजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थकों से भी चर्चा की गई है। और रिपोर्टर का नाम भी दिया गया है। वह एक संतुलित रिपोर्ट है। हम नई दुनिया और इंडियन एक्सप्रेस में छपी ख़बरों को प्रकाशित कर रहे हैं। ख़बरों के खेल को समझ कर सही ग़लत का फ़ैसला आप खुद कीजिए।
——————————————-
नई दुनिया में छपी रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट
Pratibha son gets Cong ticket, not party support in Amravati
President Pratibha Patil’s son Rajendra Shekhawat may have won the Congress nomination for the Amravati Assembly seat in Maharashtra but here on the ground, there is very little he can cheer about.
Almost the entire local Congress leadership — from the block to the corporation level — appear to be rallying behind Sunil Deshmukh, sitting MLA and Minister who announced his candidature as an Independent after the party ignored him to accommodate Shekhawat.Of the 21 Congress corporators, all but one — the only exception being Shekhawat’s brother Bablu — say they are with Deshmukh “come what may”. To back that claim, they held a meeting with Deshmukh today and said they were ready to face the consequences of rising in rebellion. A day before the filing of nomination papers, workers crowded Deshmukh’s campaign office while Shekhawat’s camp at the city Congress office wore a deserted look.
There is anger in the Deshmukh camp over the “shameless use of power” that ensured a nomination for Shekhawat aka Raosaheb. “What has the Shekhawat family done for Amravati? Devisingh Shekhawat was an MLA. Pratibhatai was a Minister for so many years. It took 20 years for the government to clear the Upper Wardha project that supplies water to the city though she was the Irrigation Minister. Deshmukh started work on 15 different projects in his ten years,” said District Central Cooperative Bank director Bharat Deshmukh.
“What is Raosaheb’s claim to fame? The president of an educational institute he got in inheritance?” asked Suresh Sorge, a member of the city Congress committee, referring to the Vidyabharati Shikhshan Prasarak Mandal. “Unlike most Vidarbha politicians, Deshmukh doesn’t own any educational institute and has a clean image,” he said.
Deshmukh, elected twice from Amravati, has a two-storey house in a narrow lane in Rukmini Nagar — very different from the palatial Rajasthani-style Shekhawat bungalow in Congress Nagar.His supporters credit Deshmukh with Amravati’s flyovers and roads, underground drainage, sports complex, an SEZ and houses for the poor under different schemes. “We are with Deshmukh. He is concerned about the city’s development. I live in a Dalit locality. Go and ask anyone there. Deshmukh has been around for ten years now. Shekhawat has been here just for a year or so,” said Mayor Ashok Dongre.
Even those opposed to Deshmukh admit he has nurtured Amravati. “There is no doubt about his work. He has done a lot. But the party is above all. The overwhelming support he has today is because of the party. He shouldn’t have rebelled,” said Kishore Borkar who was denied a corporation ticket by Deshmukh in 2007.
On Shekhawat, most agree his strongest qualification is that he is the President’s son. But his supporters say “it is wrong to say he hasn’t worked his way up”.“He worked as a campaigner in the elections of Pratibhatai and Devisinghji. Deshmukh asked for party ticket thrice, he got it all three times. Raosaheb sought it thrice, he did not get it even once. So what’s the big issue if he has got it now?” said Vishwas Deshmukh, president of the city Congress.
“He brought three trains to Amravati in no time while it took so many years to get the Geetanjali Express to stop in Amravati. The railway station was about to be closed but Pratibhatai’s intervention prevented it. It is now being developed as a model railway station. Amravati airport is also being developed. If this all can happen within one year, just think what he can do in five years as MLA,” said Vishwas Deshmukh.
Amol Jamnare, block president who also runs an MBA institute, said: “If Shekhawat becomes MLA, there will be a confluence of three powers — Pratibhatai, Devisinghji and Raosaheb. Just imagine what it would mean for Amravati.”
विवादों की वजह से कटा सुनील देखमुख का टिकट
नई दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पुत्र राजेंद्र सिंह शेखावत को अमरावती से टिकट देने के ख़िलाफ़ बग़ावत पर उतरे महाराष्ट्र के मंत्री और विधायक सुनील देशमुख को स्थानीय विवादों की वजह से कांग्रेस नेतृत्व किसी और सीट से चुनाव लड़ाना चाहता था। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि देशमुख को उनके गृह नगर अचलपुर से चुनाव लड़ने की सलाह भी दी गई थी लेकिन देशमुख जिद पर अड़े रहे कि वह अमरावती से ही लड़ेंगे। इसकी प्रमुख वजह यह है कि यहां से दो बार लगातार विधायक रहने के अलावा इस जिले के प्रबारी मंत्री होने की वजह से देशमुख ने यहां अपना अच्छा खासा तंत्र खड़ा कर लिया है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट मिली थी कि जब से देशमुख अमरावती आए हैं, तब से वहां कांग्रेस कमजोर होती गई है और एनसीपी का आधार बढ़ता गया है। वहां से दो बार जीत चुके देशमुख के ख़िलाफ़ स्थानीय विवादों की ख़बरें नेतृत्व तक पहुंचने के बाद ही अमरावती में उम्मीदवार बदलने का फ़ैसला किया गया।
सूत्रों का कहना है कि राजेंद्र सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा से पहले केंद्रीय नेतृत्व ने अमरावती विधानसभा सीट की राजनीतिक स्थिति की रिपोर्ट मंगाई थी। प्रदेश कांग्रेस ने नेतृत्व को जो जानकारी दी उसके मुताबिक सुनील देशमुख अमरावती आने से पहले 1995 में अचलपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े और हार गए। जबकि अचलपुर उनका गृह नगर है और उनके भाई सचिन देशमुख अब भी अचलपुर नगर पालिका के अध्यक्ष हैं।
इसके बाद 2000 के विधानसभा चुनाव में सुनील देशमुख अचलपुर से अमरावती आ गए और यहां कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। 2004 में वह फिर यहां से चुनाव जीते। कांग्रेस नेतृत्व को यह जानकारी भी दी गई कि देशमुख के अमरावती आने के बाद यहां कांग्रेस की पकड़ लगातार कमजोर हुई है।
2000 के चुनाव में कांग्रेस इस जिले की नौ विधानसभा सीटों में चार पर जीती, लेकिन मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस के पास इस जिले से दो ही विधायक हैं। इसी तरह 2007 तक अमरावती जिला परिषद पर कांग्रेस का नियंत्रण था, लेकिन अब उस पर एनसीपी का कब्जा है। 2004 में अमरावती नगर पालिका में कांग्रेस के 29 और एनसीपी के चार पार्षद थे। लेकिन 2007 के नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के पार्षद घटकर 21 रह गए और एनसीपी के पार्षदों की संख्या बढ़ कर 19 हो गई।
2007 में अमरावती के महापौर मिलिंद चिमोटे को सुनील देशमुख ने स्थानीय निकायों के विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस का टिकट दिलवाया, लेकिन चिमोटी 35 वोटों से चुनाव हार गए। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय कांग्रेसी भी देशमुख को बदलने की मांग कर रहे थे, इसलिए अमरावती से राजेंद्र सिंह के नाम को हरी झंडी दी गई।
Recent Comments