Subscribe by Email

एनडीटीवी से अलग हुए शिवनाथ ठुकराल

एनडीटीवी के ग्रुप बिज़नेस एडिटर और एडवाइज़र शिवनाथ ठुकराल ने इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने दो दिन पहले अपने पद से त्यागपत्र दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें नया ओहदा रास नहीं आया और इसी वजह से उन्होंने पद छोड़ दिया है।

शिवनाथ ठुकराल बीते 14 साल से एनडीटीवी से जुड़े हैं। और यहां कामयाबी के कई मुकाम उन्होंने तय किए। डेढ़ महीने पहले तक वो एनडीटीवी प्रॉफिट के मैनेजिंग एडिटर रहे और उसके बाद कंपनी के एडवाइजर बने। उन्हें 2007 में मैनेजिंग एडिटर बनाया गया था। लेकिन हाल ही में कुछ कारणों से उन्हें इस हद से प्रमोट करते हुए एनडीटीवी का ग्रुप बिज़नेस एडिटर और एडवाइज़र बना दिया गया।

कॉरपोरेट जगत में इस तरह के प्रमोशन का मतलब सक्रिय भागेदारी से दूर करना भी माना जाता है। शायद यही वजह है कि ये नया ओहदा शिवनाथ ठुकराल को पसंद नहीं आया। इस्तीफ़े के बाद एनडीटीवी के साथियों को भेजे गए विदाई संदेश में शिवनाथ ठुकराल ने कहा है कि वो करियर के एक नए पड़ाव की ओर मुड़ रहे हैं।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>