Subscribe by Email

मीडिया छोड़ कॉरपोरेट वर्ल्ड में शिवनाथ की छलांग

शिवनाथ ठुकराल (बीच में)

शिवनाथ ठुकराल (बीच में)

शिवनाथ ठुकराल को लेकर चल रहा सस्पेंस ख़त्म हो गया। एनडीटीवी से अलग होने के अब उन्होंने एस्सार ग्रुप से रिश्ता जोड़ लिया है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया सेक्टर को अलविदा कह दिया। शिवनाथ ठुकराल ने एस्सार ग्रुप में कॉरपोरेट ब्रांडिंग और स्ट्रेटेजिक इनिसिएटिव के ग्रुप प्रेसिडेंट का पद भार संभाला है। अपने करीबी दोस्तों के भेजे गए ई-मेल में शिवनाथ ठुकराल ने इसकी पुष्टि कर दी है।

उधर एक्सचेंज फॉर मीडिया पर छपी ख़बर के मुताबिक एस्सार ग्रुप के चेयरमैन शशि रुइया ने कहा है कि “भारतीय बिजनेस, वित्तीय बाज़ार और आर्थिक मामलों में शिवनाथ के पास अच्छा अनुभव है। दुनिया के बड़े अर्थशास्त्रियों और सीईओ से उनके संपर्क हैं। एस्सार ग्रुप की ब्रांडिंग को बेहतर बनाने और कंपनी को एक ग्लोबल ब्रांड के तौर पर विकसित करने में उनके अनुभव से काफी मदद मिलेगी।”

सूत्रों के मुताबिक इस नई जिम्मेदारी के साथ ही शिवनाथ ठुकराल अब मुंबई शिफ्ट हो जाएंगे। वैसे वो एनडीटीवी में भी कुछ साल पहले तक मुंबई रह चुके हैं। एनडीटीवी प्रॉफिट के मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी संभालते वक़्त भी उनका मुंबई आना-जाना लगता रहता था।

करीब 14 साल तक एनडीटीवी में रहने के बाद शिवनाथ ठुकराल ने इसी हफ़्ते कंपनी से इस्तीफ़ा दे दिया है। वो डेढ़ महीने पहले तक एनडीटीवी प्रॉफिट के मैनेजिंग एडिटर थे और उसके बाद उन्हें ग्रुप बिज़नेस एडिटर और एडवाइजर के पद पर प्रमोट कर दिया गया था।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>