प्रभाष जी को दिल्ली के साथियों ने अंतिम विदाई दे दी। विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर इंदौर ले जाया गया है। इंदौर में, अपनी मिट्टी में उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर थोड़ी देर के लिए आईटीओ के पास मौजूद गांधी शांति प्रतिष्ठान में रखा गया। वहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लंबे सफ़र में हर क्षेत्र और तबके के लोग उनके मित्र बने। आज सभी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सियासी गलियारे के भी कई करीबी प्रभाष जोशी के घरवालों का गम बांटने पहुंचे। बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, जेडीयू नेता शरद यादव समेत कई नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। सबके चेहरों पर उदासी और आंखों में नमी साफ देखी जा सकती थी। हर किसी को लग रहा था कि आज उसके भीतर कुछ खाली हो गया है। कोई अपना गुजर गया है।
Recent Comments