मुख्य संवाददाता
♦ जमशेदपुर : भाजपा के वरीय नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुसलमान भाजपा से हाथ मिलायें, उनकी सारी गलतफहमियां दूर हो जायेंगी. वे जात-पात व धर्म से ऊपर उठ कर विकास के नाम पर वोट करें और जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी सरयू राय को रिकार्ड मतों से विजयी बनायें. श्री हुसैन ने यह बात सोमवार को मानगो के गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. श्री हुसैन ने कहा कि कांग्रेस अब तक अल्पसंख्यकों को भाजपा का खौफ दिखा कर वोट बटोरती रही है. कांग्रेस मुसलमानों से निगेटिव वोट लेती रही है. इतना ही नहीं, कांग्रेस ने हिंदू-मुसलमान की दूरी बढायी है, गलतफहमी पैदा की है, लेकिन सच यही है कि मुसलमान से देशभक्त हैं. जो चले गये, वो चले गये, लेकिन जो रह गये, वे सच्चे भारतीय मुसलमान हैं. इसी धरती पर जन्म लिया, पले-बढे और यहीं की मिट्टी में दफन होंगे. उन्होंने कहा कि मुसलमान भाजपा से हाथ मिलायें, उसके करीब आयें, उनकी सारी गलतफहमी दूर हो जायेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड को तरक्की के रास्ते पर भाजपा ही ले जा सकती है. इसलिए मुसलमान को चाहिए वे जात-पात व धर्म से परे जाकर तरक्की के लिए वोट करें और जमशेदपुर पश्चिम ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में भाजपा गंठबंधन को दो तिहाई बहुमत से विजयी बनाने में सहयोग करें. मानगो गांधी मैदान में भाजपा की सभा में शाहनवाज ने कहा कि जात-पात व धर्म के नाम पर नहीं, विकास के नाम पर सरयू राय को वोट दें.
सरयू के लिए छत्तीसगढ़ के विधायक मैदान में
मुख्य संवाददाता
♦ जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी सरयू राय का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. आज तो उनके पक्ष में छत्तीसगढ़ के बैतूल के विधायक अल्केश आर्य भी उतर गये, जिसका असर छत्तीसगढ़ी समाज पर व्यापक रूप से पड़ा. वे लगातार घर-घर जा कर जन संपर्क कर रहे हैं. वे जहां-जहां जा रहे हैं, वहां-वहां उन्हें बेहतर समर्थन मिल रहा है. लोग उन्हें समर्थन देने का वादा कर रहे हैं. श्री राय ने एलआइसी कॉलोनी, कदमा, सोनारी कमल चौक, बुधराम कॉलोनी, राम मंदिर, नया लाइन, पुराना सीपी क्लब क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां उनका सैकडों कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. इस अवसर पर उनके पक्ष में जबरदस्त रूप से जयघोष के नारे लगे. इस अवसर पर गोपाल लहेरी, उमेश साहू, मनोज साहू, सत्यप्रकाश सिंह, तोता राम साहू सहित सैकडों कार्यकर्ता थे.
♦ एलआइसी कालोनी, कदमा : एलआइसी, कॉलोनी कदमा में भाजपा प्रत्याशी सरयू राय ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की. इस दौरान जबरदस्त रूप से उनका स्वागत किया गया. इस दौरान सांवरमल शर्मा, चितरंजन वर्मा समेत कई लोग शामिल थे. कावेरी रोड में बैठक : साकची मंडल की कावेरी रोड में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ईश्वर चंद दुबे ने की. बैठक में सरयू राय को भारी मतों से जिताने की अपील की गयी.
♦ नुक्कड सभाएं : सरयू राय की जीत के लिए सोनारी एरोडम, कदमा रंकिनी मंदिर, रामनगर व मानगो, शंकोसाई, रोड नंबर पांच में नुक्कड सभा का आयोजन किया, जिसमें यूपीए सरकार की जम कर आलोचना की गयी. नुक्कड सभा को छत्तीसगढ़ के विधायक अल्केश आर्य, प्रदीप दुबे, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर सिंह, संजय सिंह, जटाशंकर पांडेय आदि नेताओं ने संबोधित किया.
♦ भाजयुमो ने किया परची वितरण : भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) गोलमुरी मंडल अध्यक्ष सुखदेव गुरंग के नेतृत्व में टिनप्लेट क्षेत्र में परची वितरण किया.
♦ महिला मोरचा ने जनसंपर्क किया : भाजपा महिला मोरचा की रीता मिश्रा व रेणु मिश्रा ने संयुक्त रूप से बिष्टुपुर व कदमा के विभिन्न क्षेत्रों यथा कांट्रैक्टर्स एरिया, ओसी रोड आदि में दौरा किया व घर-घर संपर्क किया. साथ ही सरयू राय को जिताने की अपील की.
♦ जी तुलसी के नेतृत्व में चला संपर्क अभियान : महिला मोरचा द्वारा कदमा के उलियान क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व भाजपा नेता जी तुलसी ने किया. सरयू राय को जिताने की अपील की गयी.
♦ कृष्णानगर में भाजपा का कार्यालय खुला : जोजोबेडा कृष्णानगर बाजार में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिथिलेश सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि गुरुदेव सिंह राजा, खेमलाल चौधरी, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने किया. इस दौरान बडी संख्या में कार्यकर्ता थे.
सरयू को हराने की साजिश नाकाम कर देगी जनता :
विक्रम-कुमुद
जमशेदपुर : बिहार के पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर व भाजपा नेता कुमुद बिहारी सिंह ने कहा है कि कांग्रेस झारखंड लूट खजाने से एक करोड़ भी खर्च कर भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले सरयू राय को धनबल की बदौलत हराने की साजिश रच रही है, लेकिन जमशेदपुर पश्चिम के जागरूक मतदाता इसे नाकाम कर देंगे. जारी संयुक्त बयान में नेताद्वय ने जमशेदपुर पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा करने के बाद कहा कि बुद्धिजीवी और श्रमजीवी की एक ही राय है सरयू राय-सरयू राय. मतदाता सरयू राय की शालीनता, कर्मठता और उनकी बौद्धिक क्षमता के लिए वरदान व अनमोल रत्न की तरह समझते हैं. नेताद्वय ने दावा कि सरयू राय का मतदाताओं पर ऐसा सम्मोहन है कि वे हजारों वोट के अंतर से जीतेंगे, यहां लोग जाति, धर्म, क्षेत्र आदि से ऊपर उठ कर वोट देंगे.
कुछ दिनों पहले प्रभात खबर ने एक आचार संहिता का एलान किया था। इस अखबार ने अपने बारे में बार-बार कहा कि वह पक्षधर पत्रकारिता में विश्वास नहीं रखता, बल्कि निष्पक्षता उसकी शैली है। आचार संहिता में भी कुल यही बात कही। कहा कि पार्टियों से विज्ञापन लेंगे, लेकिन टेबल के ऊपर से। टेबल के नीचे से नहीं। लिहाज़ा अगर विज्ञापन वाली ख़बर भी छपी, तो उसके नीचे लिखेंगे कि ये ख़बर विज्ञापन का हिस्सा है। लेकिन प्रभात खबर की आचार संहिता एलान के 15 दिनों के भीतर दम तोड़ देगी, इसका क़तई अंदाज़ नहीं था।
ऐसी बहुत-सी खबरें हैं, जिनको आप पढ़ें तो साफ लगेगा कि रिपोर्टर रिश्वत लेकर खबर लिख रहा है। एक तरह से पार्टी बन कर खबर लिख रहा है। इसका यक़ीन तो बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए कि हरिवंश जी के अख़बार में रिपोर्टर को ख़बर लिखने की ट्रेनिंग नहीं होगी। नहीं भी होगी, तो डेस्क पर उनकी ख़बरों पर काम किया जाएगा। लेकिन सारी स्क्रीनिंग के बाद छपी कुछ ख़बरें ऐसी हैं, जो बताती हैं कि दाल में काला है और प्रत्याशियों के साथ कुछ मिलीभगत ज़रूर चल रही है। अभी दो ख़बरों के उदाहरण के साथ बात करते हैं। पहली ख़बर 16 नवंबर को चार नंबर पन्ने पर छपी है, जिसकी तस्वीर और जिसका टेक्स्ट भी हम जारी कर रहे हैं। इस खबर को पढ़ेंगे तो माज़रा स्पष्ट हो जाएगा।
कुछ पंक्तियां हम पुन: उद्धृत किये दे रहे हैं और जिन पंक्तियों पर ग़ौर करने की गुज़ारिश कर रहे हैं, उन्हें बोल्ड किये दे रहे हैं : जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी सरयू राय का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। आज तो उनके पक्ष में छत्तीसगढ़ के बैतूल के विधायक अल्केश आर्य भी उतर गये, जिसका असर छत्तीसगढ़ी समाज पर व्यापक रूप से पड़ा।वे लगातार घर-घर जा कर जन संपर्क कर रहे हैं। वे जहां-जहां जा रहे हैं, वहां-वहां उन्हें बेहतर समर्थन मिल रहा है। लोग उन्हें समर्थन देने का वादा कर रहे हैं। श्री राय ने एलआइसी कॉलोनी, कदमा, सोनारी कमल चौक, बुधराम कॉलोनी, राम मंदिर, नया लाइन, पुराना सीपी क्लब क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां उनका सैकडों कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उनके पक्ष में जबरदस्त रूप से जयघोष के नारे लगे।
अलग से कहने की ज़रूरत नहीं है कि इन ख़बरों में सरयू राय की पैरवी की जा रही है, उनका प्रचार किया जा रहा है और उन्हें लगभग जीता हुआ माना जा रहा है। इसे पढ़ कर अगर कोई ये सवाल करे कि प्रभात ख़बर ने इन ख़बरों के बदले पैकेज लिया है, तो अखबार का जवाब क्या होगा? झारखंड के मीडिया हलकों में तो ये भी चर्चा है कि चूंकि प्रभात खबर, जमशेदपुर संस्करण का काम देख रहे प्रभात खबर, झारखंड के वरिष्ठ संपादक अनुज कुमार सिन्हा संघी पृष्ठभूमि के रहे हैं, इसलिए वे बीजेपी के गुर्गे की तरह बर्ताव करते हैं। ऐसे में सरयू राय के लिए अख़बार के पन्नों पर अगर वे कैंपेन कर रहे हैं, तो इसमें कुछ भी हैरत नहीं है। लेकिन हरिवंश जी क्या कर रहे हैं? वे तो पूरे देश में घूम-घूम कर मीडिया की सकारात्मक भूमिका और निष्पक्षता पर व्याख्यान देते हैं – उन्हें तो अपने संपादक पर नज़र रखनी चाहिए? कार्रवाई करनी चाहिए? वे नहीं करते हैं, तो प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को कुछ करना चाहिए और प्रभात खबर को लेकर भ्रम पालने वालों को सोचना चाहिए कि इस अखबार के पास आंदोलन महज़ एक नारा है और ये भी नागरिक अधिकारों से ज़्यादा धन के धंधे में यक़ीन रखता है।
Pingback: “प्रभात ख़बर सरयू राय का मुखपत्र है” : Janatantra.com
anam
November 18, 2009 at 6:13 pm
सही कहा आपने, प्रभात खबर ऐसे ही लोगो की टीम है, अच्छे लोग इसको छोड़कर जा रहे है , जैसे अश्क जी, रवि प्रकाश जी, सुशिल भारती जी, बैजनाथ मिश्र जी, राजेश सिसोदिया जी और ना जाने कितने…हरिवंश जी अपनों को धोखा देने में काफी माहिर है…एक तीर से दो शिकार किया, रवि जी का नाम पच्चीस वर्ष के अंक में डालकर अश्क जी को बोल्ड किया और फिर रवि जी को भी जागरण समूह से इस्तीफा दिलाकर काम नहीं दिया…हा हा हा ….जय हो हरिवंश जी…
rakesh
November 19, 2009 at 1:08 am
आदरणीय बंधुवर,
अगर आपमें हिम्मत है तो कृपया सामने आं और राय अपने नाम से व्यक्त करें। इस छापामार तरीके से राय ज़ाहिर करने से आपकी कमज़ोरी सामने आ रही है। ज़रा सामने तो आओ छलिए.. छुप-छुप छलने में क्या राज़ है.. दम है तो अनाम का नाम तो बताइए, ताकि दुनिया ये जाने की जो व्यक्ति हरिवंश जी के व्यावसायिक चरित्र पर सवाल उठा रहा है, वो पत्रकारिता जगत में ख़ुद क्या हैसियत रखता है।
भवदीय,
आपका शुभचिंतक
anam
November 18, 2009 at 6:17 pm
saru rai-harivansh ji…jindabad,jindabad.
khoob jugalbandi hai bhai.
Prabhat khabar patna–Rajpooton ke hatho mein
Prabhat khabar Ranchi–vijay pathak, shashi pathak
anuj sinha aur unke do bhai.
matlab- sampadkone ke bhaio ko hi milti hai yaha naukari.
jai ho harivansh ji.
jai ho andolan ka jhooth.
jai ho peet patrakarita ki.
rakesh
November 19, 2009 at 1:03 am
आदरणीय बंधुवर,
आप जो भी हैं, आपकी राय से ये ज़रूर स्पष्ट हो रहा है कि आप प्रभात ख़बर से गहरे चोट खाए हुए हैं। कुछ जानकारी बढ़ाने की गुस्ताख़ी कर रहा हूं। विजय और शशिकांत पाठक के बारे में आपको बता दूं कि ये लोग प्रभात ख़बर में कोई हरिवंश जी के आने पर नहीं आए हैं। ये उस वक्त के पत्रकार हैं जब प्रभात ख़बर रांची में पैदा हो रहा था। रही बात प्रभात ख़बर को राजपुताना राइफल्स बनाने की, तो हरिनारायण सिंह भी राजपूत हैं, और उनके हिन्दुस्तान में जाने की कहानी रांची के पुराने पत्रकार खूब जानते हैं। अशोक अश्क, बैजनाथ मिश्र, रवि प्रकाश और सुशील भारती के छोड़ जाने की हक़ीक़त भी आप जान लें तो बेहतर ही होगा। आप प्रभात ख़बर में वंशवाद और जातिवाद की परिपाटी का जो आरोप लगा रहे हैं तो हरिवंश जी की टीम में मेरी जानकारी तो यही है कि शकील अख़्तर, संजय यादव, संजीव, सतीश, अजय कुमार जैसे पत्रकारों को अगर आप राजपूत कह रहे हैं तो आपके बारे में सिर्फ़ यही कह सकता हूं कि अधजल गगरी छलकत जाए।
भवदीय,
आपका शुभचिंतक
anam
November 19, 2009 at 6:25 pm
Rakesh ji,
AAP BADE GYANI HAIN. PHIR BHI PRABHAT KHABAR RANCHI KI BAAT KAR LIJIYE.
RAJPUTANA RIFLES-
1. SANJEEV SINGH-CHIEF REPORTER, RAJPOOT
2. SURJEET SINGH, SR. REPORTER-RAJPOOT
3. SATISH KUMAR, SR. REPORTER-RAJPOOT
4. MADHUKAR, SPL. CORRESPONDENT-RAJPOOT
5. AMIT SINGH, REPORTER-RAJPOOT
6. RANA PRATAP, REPORTER-RAJPOOT
—————–
—————-
AUR NAAM GINAUN?
anam
November 19, 2009 at 10:09 pm
7. JEEVESH RANJAN SINGH- NEWS EDITOR-RAJPOOT
8. MANOJ SINGH-SR. REPORTER-RAJPOOT
——————
———————
MILTE HAIN BREAK KE BAAD.
sanju
November 19, 2009 at 7:29 pm
AANAM BHAI, LAGTA HAI AAP ……… HAI. AAPKA KOI DHARM, JATI NAHI HAI KYA. AAP PRABHAT KHABAR KE RAJPOOTO KE NAM GINA RAHE HAI. PK ME 800 STAFF HAI, TO KYA ISME RAJPOOT NAHI HO SAKTE. WHI PAR PRAVEEN MUNDA BHI HAI. S QURESHI, IMRAN ALI, SAJIA BHI HAI.
anam
November 19, 2009 at 9:09 pm
sanju aapke shabd bade anmol hain. aapne bata di ki prabhat khabar ke patrakar kaise shabd bolte hain. shukriya. prabhat khabar ke personel department mein ja kar dekhiye staff sankhya kya hai. harivansh ji to kahte hain ki unki staff sankhya sirf 432 hai. khair sab rajpooton ke naam gina doon?
anam
November 19, 2009 at 9:14 pm
praveen munda ki salary bhi bata do. yah bhi batana ki waswi, dayamni barla aadi ke lekh ab kyon nahi publish hote. yah bi ki faisal anurag, baijnath mishra, avinash, ravi prakash, vishnu rajgadhia, om prakash ask, sushil bharti, raghwendra, ajay kumar, navendu, avinash chandra mishra, avinash thakur, rajesh sisodia jaise logon ne naukari kyon chhor di?
anam
November 19, 2009 at 9:21 pm
yah bhi batana ki vijay pathak ne kaise apne ghar ko awaidh tarike se reconstruct karwa lia. yah bhi ki outlook mein prabhat khabar ke bare mein kya lekh publish hua hai. yah bhi ki anuj sinha ke sabhi bhai prabhat khabr mein hi kyon kaam karte hai. yah bhi ki swayam prakash pahle kyon naukari chhor gaye the. fir ausat dareje ki us patrakar ko harivansh ji ne kaise sampadak bana dia. yah bhi batana ki swayam prakash ne kaise kolkata aur patna mein hawai yatrayein ki? abhi raaj khulne per kyon baukhala gaye bhai. intzar karo. bahut kuch likha jayega.
BABA
November 20, 2009 at 11:48 pm
JANTANTRA CHALANE WALE BHAI. AB JO HO RAHA HAI, WAH KAFI NICHLE STAR KA HAI. MUDDE PAR BAHAS KARE, TO YAH ACHHI BAT HOGI.
media ka madhav
November 21, 2009 at 9:09 am
balihari khabarchi kee.betul chhattisgarh me nahin madhyapradesh me hai.