अमर उजाला विवाद में अब कंपनी के मालिक अतुल माहेश्वरी और जाने-माने वकील अंकुर चावला से पूछताछ हो सकती है। सीबीआई के कुछ सूत्रों के मुताबिक उन दोनों को नोटिस भेजा जा चुका है। हालांकि इस बारे में कुछ आला अधिकारियों का यह भी कहना है कि रिमांड पर मौजूद कंपनी लॉ बोर्ड के ऐक्टिंग चीफ आर वासुदेवन और कंपनी सेक्रेटरी मनोज बंथिया से मिली जानकारी के बाद ही अतुल माहेश्वरी और अंकुर चावला से पूछताछ की जाएगी। सीबीआई के सूत्र यह संकेत भी दे रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में इस मामले में कुछ और गिरफ़्तारियां भी हो सकती हैं।
कंपनी लॉ बोर्ड के ऐक्टिंग चीफ आर वासुदेवन और मनोज बंथिया को दो दिन पहले सीबीआई ने छापेमारी में गिरफ़्तार किया था। वासुदेवन पर अमर उजाला विवाद में एक पक्ष के ख़िलाफ़ फैसला देने के लिए दूसरे पक्ष से सात लाख रुपये बतौर घूस लेने का आरोप है। घूस की यह रकम मनोज बंथिया के ज़रिए दी गई थी और दोनों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस मामले में अंकुर चावला के ख़िलाफ़ भी एफ़आईआर दर्ज की गई है। अंकुर चावला पर रिश्वत का लेन-देन तय कराने का आरोप है।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एक टीम इस मामले पर बीते डेढ़ महीने से काम कर रही थी। सभी आरोपियों के फोन टैप करने और तमाम सबूत जुटाने के बाद कार्रवाई की गई है।
saloni
November 27, 2009 at 12:34 am
cbi should also enquire the govt land allotments to the media houses all over the country. This is a gr8 scam done by the state govts and media owners. These media maliks are enjoying the status of power centers and in the name of democracy simply indulged in a big and organised loot.they have become the ”safed posh bhai’s” of india.no body in this country has courage to unearth this land scam…. Instead govts are busy in pampering these media maafias.