Subscribe by Email

वासुदेवन से मिले एक करोड़ रुपये, अंकुर चावला से पूछताछ

वासुदेवन से 1.4 करोड़ रुपये बरामद, अंकुर चावला से पूछताछ अमर उजाला प्रकरण में कंपनी लॉ बोर्ड के अधिकारी आर वासुदेवन और जाने-माने वकील अंकुर चावला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वासुदेवन को 23 नंवबर की रात घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। उसी समय मनोज बंथिया नाम के कंपनी सेक्रेटरी को घूस देने के आरोप में धरा गया। उन दोनों की पुलिस रिमांड 30 नवंबर को खत्म हो गई। जिसके बाद वासुदेवन को 12 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि मनोज बंथिया को एक और दिन की रिमांड पर लिया गया है। सीबीआई ने इस मामले में अंकुर चावला को भी आरोपी बनाया है।

सूत्रों के मुताबिक अंकुर चावला से सोमवार को काफी देर तक पूछताछ हुई है। ऐसी ख़बरें भी हैं कि आज अंकुर चावला से मनोज बंथिया की मौजूदगी में पूछताछ की जाएगी। ताकि सच और झूठ को पकड़ा जा सके।

इस बीच सीबीआई ने बताया है कि आर वासुदेवन के घर और बैंक लॉकरों की तलाशी के बाद करीब 85 लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये के बॉड, एफडी और जेवर मिले हैं। इसके अलावा वासुदेवन के घर से सीबीआई ने 55 लाख रुपये 23 नवंबर की रात भी बरामद किए थे। इन 55 लाख में सात लाख वो रकम थी जो अमर उजाला प्रकरण में एक पक्ष के हक में फैसला देने के लिए उन्हें घूस के तौर पर दिए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अमर उजाला के मालिक अतुल माहेश्वरी से भी किसी भी दिन पूछताछ हो सकती है।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>