अमर उजाला मैनेजमेंट अपने मार्केटिंग विभाग को मजबूत करने में जुटा है। इसी के तहत एस एन झा को जीएम (सरकारी बिज़नेस और मिनी मेट्रोज) के तौर पर नियुक्त किया गया है। वो दिल्ली में बैठेंगे और आलोक माथुर, वाइस प्रेसिडेंट (मीडिया सॉल्युशन्स) को रिपोर्ट करेंगे। माथुर भी कुछ समय पहले ही अमर उजाला में आए हैं और वो प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) सुनील मुत्रेजा को रिपोर्ट करते हैं।
इनके अलावा राष्ट्रीय सहारा से यादवेश कुमार ने पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के जीएम (एसपीएमडी) के तौर पर ज्वाइन किया है। साथ ही कुछ बदलाव और किए गए हैं। एस एन झा से पहले जीएम (सरकारी बिज़नेस) का काम देख रहे ए पी सिंह को लखनऊ भेज दिया गया है। वो लखनऊ यूनिट को हेड करेंगे। जबकि लखनऊ का काम संभाल रहे वीरेंद्र पठानिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के एसपीएमडी (सर्कुलेशन) बना दिया गया है। ये सभी सुनील मुत्रेजा को रिपोर्ट करेंगे।
हाल के दिनों में अमर उजाला से कई लोगों ने रिश्ता तोड़ा है। कुछ हफ़्ते पहले ही अमर उजाला के वाइस प्रेसिडेंट (सर्कुलेशन) के पद से देबू मिश्रा ने इस्तीफ़ा दे दिया था। वो अब नई दुनिया में वाइस प्रेसिडेंट (सर्कुलेशन) हैं। उनके साथ कुछ लोगों की टीम भी नई दुनिया से रिश्ता जोड़ रही है। एन के मिश्रा उन्हीं में से एक हैं। (स्रोत – एक्सचेंज4मीडिया)
Recent Comments