Subscribe by Email

हिंदुस्तान-अमर उजाला में समझौता नहीं, एफ़आईआर दर्ज

बरेली में हिंदुस्तान और अमर उजाला के बीच कोई सुलह-सफाई नहीं हो सकी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने इज्जत नगर थाने में एक दूसरे के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करा दी है। सूत्रों के मुताबिक हिंदुस्तान ने अमर उजाला के सात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है जबकि अमर उजाला की तरफ से भी छह लोग नामजद कराए गए हैं। हिंदुस्तान की शिकायत पर आईपीसी की धारा 397 और 395 के तहत घायल करके लूटपाट करने का मामला दर्ज हुआ है। जबकि अमर उजाला की तरफ से लूटपाट की शिकायत की गई है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के प्रसार मैनेजर को आरोपी बनाया है।

शनिवार को प्रेम नगर में दोनों अख़बारों की सर्कुलेशन टीमों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें हिंदुस्तान के छह लोग घायल हुए। अनिल तोमर, जयंत श्रीवास्तव, नीरज सक्सेना, संजय कुमार और परमिंदर गोस्वामी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल ऋषिकेश शुक्ला को केके अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक ऋषिकेश शुक्ला ख़तरे से बाहर हैं और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>