Subscribe by Email

कालाबाज़ारी से पर्दा उठाने पर टेलीविजन चैनल पर हमला

जम्मू कश्मीर के एक स्थानीय चैनल के दफ़्तर पर हमला हुआ है। इस चैनल का नाम है वादी टेलीविजन। इसने एक दिन पहले खाद्य आपूर्ति विभाग, एफसीआई और कारोबारियों की मिलीभगत से हो रही धांधली से पर्दा उठाया था। जिसमें खुलासा किया था कि किस तरह राज्य में राशन के अनाज की कालाबाजारी हो रही है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले अनाज के लिए तरस रहे हैं और वही अनाज दुकानों में ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। चैनल के इस खुलासे के बाद इस गोरखधंधे में शामिल ताक़तवर लोग भड़क उठे। चैनल के एक्जीक्यूटिव एडिटर निसार अहमद के मुताबिक आज करीब 100-150 लोगों ने श्रीनगर में मौजूद चैनल के दफ़्तर पर हमला बोल दिया।

हमलावरो ने जो कुछ भी सामने नज़र आया उसे तोड़ दिया। कैमरे, कंप्यूटर, एडिटिंग मशीनें तोड़ दी गईं। हमलावरों ने चैनल के कर्मचारियों से भी मारपीट की। एक महिला कर्मचारी को भी पीटा गया। हमलावरों के हौसलों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चैनल के बाहर तैनात तीन पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ा। उनके साथ भी मारपीट की गई। गनीमत यही रहा कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।

इस हमले के लिए अब्दुल मजीद जान नाम के शख़्स को जिम्मेदार ठहाराया जा रहा है। निसार अहमद के मुताबिक अब्दुल मजीद की अगुवाई में ही ये हमला हुआ है। इस मामले में एफ़आईआर दर्ज हो गई है। पुलिस ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।

वादी टेलीविजन पर हमले के बाद की कुछ तस्वीरें

——————————————————————

——————————————————————

——————————————————————

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>