Subscribe by Email

इलाहाबाद में “मुन्नी मोबाइल” का लोकार्पण

पत्रकार प्रदीप सौरभ के पहले उपन्यास मुन्नी मोबाइल का आज इलाहाबाद में लोकार्पण हुआ। मशहूर आलोचक और विद्वान प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निराला सभागार में लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता की। प्रोफेसर राजेंद्र कुमार बहुवचन पत्रिका के संपादक भी हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भूमंडलीकरण समाज को जोड़ता नहीं बल्कि बांटता है। एक नहीं होने देता। और साम्प्रदायिकता भी यही काम करती है। इन दोनों संदर्भों में प्रदीप सौरभ का उपन्यास मुन्नी मोबाइल काफी अहम है। यह उपन्यास साम्प्रदायिकता और भूमंडलीकरण – दोनों के ख़तरों से लोगों को आगाह करता था। प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि मीडिया में रहते हुए यथार्थ को सामने लाना किसी चुनौती से कम नहीं। वह भी तब जब कहा जा रहा हो कि मीडिया बज़ार की रखैल है।

मुन्नी मोबाइल पर कवि और पत्रकार अजामिल ने भी अपनी बात रखी। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रंजन ने भी दो शब्द कहे। इस मौके पर प्रदीप सौरभ ने अपनी तरफ से उपन्यास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात में रहते हुए उन्होंने जो रिपोर्टिंग की और उस दौरान उन्हें जो सच दिखाई दिया, उसी अनुभव को उन्होंने पन्नों पर उकेर दिया है। इस मौके पर उन्होंने इलाहाबाद में बिताए दिनों को दिल से याद किया।

इस लोकार्पण समारोह में श्याम कृष्ण पांडे, हिमांशु रंजन, डॉक्टर अजय जेतली समेत इलाहाबाद की कई जानीमानी हस्तियां मौजूद रहीं।

—————————————————————-

—————————————————————-

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>