Subscribe by Email

हिंदुस्तान टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के बीच करार

हिंदुस्तान टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के बीच कंटेंट के लिए करार हुआ है। अगले साल की पहली तारीख से लागू होने वाले इस करार का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। इस समझौते के मुताबिक हिंदुस्तान टाइम्स अब वाशिंगटन पोस्ट और न्यूज़वीक की ख़बरों और विश्लेषण को एक्सक्लूसिव तौर पर भारतीय पाठकों को मुहैया करा सकेगा।

ख़बरों और लेखों के अलावा हिंदुस्तान टाइम्स में अब न्यूज़वीक के संपादक फरीद जकारिया, कॉलमिस्ट रॉबर्ट सेम्युल्शन और इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून के पूर्व संपादक डेविड इग्नेशियस जैसे चर्चित लेखकों और विचारकों के कॉलम भी छापे जाएंगे। इसके साथ ही हिंदुस्तान टाइम्स को बीजिंग, इस्लामाबाद, काबुल, बगदाद, लंदन, मास्को, नैरोबी, तेहरान, टोक्यो, मैक्सिको सिटी और पेरिस समेत दुनिया के कई देशों में मौजूद वाशिंगटन पोस्ट के संवाददाताओं की ख़बरों को एक्सक्लूसिव तौर पर छापने का अधिकार मिल गया है।

इन ख़बरों और विश्लेषणों में से छापने के लिए सामाग्री का चयन हिंदुस्तान टाइम्स के संपादक करेंगे और उसे एक खास पेज पर छापा जाएगा। ताकि पाठकों को पता चल सके कि यह सामाग्री वाशिंगटन पोस्ट की है।

किसी विदेशी मीडिया हाउस के साथ हिंदुस्तान टाइम्स का यह दूसरा बड़ा समझौता है। इससे पहले एचटी ग्रुप के बिजनेस अख़बार मिंट और न्यूज़ कॉर्प के अख़बार द वॉल स्ट्रीट जरनल में कंटेंट के लिए करार हुआ था। आज मिंट देश का दूसरा सबसे बड़ा बिज़नेस अख़बार है। (स्रोत – एक्सचेंज4मीडिया)

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>