Subscribe by Email

दूसरी बार एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष बने राजदीप सरदेसाई

राजदीप सरदेसाई एक बार फिर से एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 22 दिसंबर को हुए चुनाव में उन्हें दोबारा इस पद के लिए चुना गया। वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन एक्सप्रेस के कॉलमिस्ट कूमी कपूर को महासचिव चुना गया है। अब तक द वीक के स्थानीय संपादक के सचिदानंद मूर्ति इस पद की शोभा बढ़ा रहे थे। उनसे इस पद पर बने रहने के लिए कई बार अपील की गई।

इंडिया टीवी के सीओओ रोहित बंसल एक बार फिर ट्रेजरार चुन लिए गए हैं। मीडिया जगत की सम्मानित वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया से राजदीप सरदेसाई ने कहा है कि 2010 में एकसूत्री एजेंडा पेड न्यूज़ को बंद कराने का होगा। इस बारे में एक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। (स्रोत – एक्सचेंज4मीडिया)

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>