आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी बुधवार को स्टार न्यूज पर चल रहे अपने लाइव इंटरव्यू को बीच में ही छोड़कर उठ गए. तिवारी से उन पर लगे सेक्स स्कैंडल के आरोपों को लेकर जब कुछ सवाल पूछे गए तो वो गुस्से में उठ कर चले गए.
स्टार न्यूज के नेशनल अफेयर्स एडीटर दीपक चौरसिया के साथ खास बातचीत में 84 वर्षीय तिवारी ने कहा कि वो उम्र के आखिरी पड़ाव में हैं और ऐसे समय में इन आरोपों से उन्हें तकलीफ हुई है. उन्होंने कहा कि उनकी मौत इन आरोपों का जवाब देगी.
इंटरव्यू छोड़ने से पहले तिवारी ने कहा कि सेक्स स्कैंडल के आरोप सच्चाई से कोसों दूर हैं. उन्होंने राधिका नाम की ऐसी किसी महिला को जानने से इनकार किया जिसका नाम इस सेक्स स्कैंडल में सामने आया है. राधिका ने कहा था कि खदान की लीज दिलाने का आश्वासन मिलने पर उसने तिवारी के लिए राजभवन में लड़कियां भेजी थीं. एनडी तिवारी ने वीडियो में उनके होने के सवाल पर कहा कि तकनीक बहुत आगे बढ़ गई है और कोई भी ऐसी चीजें तैयार कर सकता है.
तिवारी ने कहा कि राज्यपाल का पद उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा है, न कि सेक्स स्कैंडल के कारण. उन्होंने कहा कि वो पहले से ही स्वास्थ्य के आधार पर छुट्टी मांग रहे थे.
प्रेस विज्ञप्ति
Anand Prasad
January 1, 2010 at 8:09 am
ise kahte hain——-chor ki dadhi mey tinkaaaaaa !!!!!!Narayan…..narayan…. narayan !!!!!!!!!
SUNILPARBHAKAR
January 2, 2010 at 10:57 am
Deepak chorasia bhai to NAyAK film waley Anil kapoor nikleyoor tiwari g aap kyu baghey hahahahahaha amrishpuri
chatur mulla
August 29, 2011 at 4:40 pm
sahi kaha panditji ne takneek kaafi aagey badh gaye hai aur netao ke par bhi lambey ho gaye hai jinko anna jaise masiha ney kaatna shuru kar diya hai!!