स्टार न्यूज़ की सात साल तक सेवा करने के बाद रजनी कांत सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया है। अब वो सहारा समय में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। इस नई जिम्मेदारी को लेकर वो काफी उत्साहित बताए जा रहे हैं।
रजनी कांत उन चंद लोगों में शामिल रहे जो स्टार न्यूज़ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा होने के बावजूद अंदरुनी राजनीति के शिकार हुए। वो जनवरी 2003 में स्टार न्यूज़ से जुड़े और मार्च 2003 में स्टार ने एनडीटीवी की सेवाएं लेनी बंद की और नए सिरे से चैनल लॉन्च किया। शुरुआती दो साल रजनी कांत के लिए सही रहे। लेकिन बाद में अंदरुनी गुटबाजी इतनी हावी हुई कि कई काम करने वाले लोगों की उपेक्षा होने लगी। वो उन उपेक्षित कर्मचारियों में एक थे। एक के बाद एक कई जूनियर कर्मचारियों को उनसे आगे बढ़ा दिया गया। संस्थान बदलने के पीछे यह भी एक बड़ी वजह है।
स्टार से पहले रजनी कांत आज तक से जुड़े रहे। आज तक में वो खेल डेस्क पर थे। देश के नंबर वन चैनल से उनका रिश्ता ढाई साल रहा। इससे पहले उन्होंने कुछ अख़बारों में भी काम किया था।
shirish
January 11, 2010 at 7:55 am
आपको नई पारी की शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं!!
आपका
शिरीष.
rajat
January 14, 2010 at 9:13 pm
देखिए रजनी कांत जी, वहां भी स्टार न्यूज की तरह आस्तीन के सांप मत पालिएगा। नहीं तो दूध पीकर बडे होंगे
फिर डसना शुरू कर देंगे।