Subscribe by Email

अब टीवी टुडे में "तहलका" मचाएंगे अजीत साही!

इस समय मीडिया हलके की सबसे गरम ख़बर यह है कि अजीत साही टीवी टुडे के अंग्रेजी न्यूज़ चैनल हेडलाइन्स टुडे की टीम में शामिल हो रहे हैं। किस हैसियत और किस जिम्मेदारी के साथ यह अभी पता नहीं चला है लेकिन बताया जा रहा है कि किसी ऊंचे पद पर वो नियुक्त होने जा रहे हैं। अगर यह बात सही है तो यह टीवी टुडे के लिए एक बड़ी कामयाबी है। अजीत साही न्यूज़ सेंस में बहुत मजबूत हैं। नए-नए आइडियाज की भी उनके पास कोई कमी नहीं। अजीत साही की एक और बड़ी खासियत यह है कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं पर उनकी पकड़ समान रूप से मजबूत है। और वो बहुत तेज़ रफ़्तार से काम करते हैं।

मीडिया के ज़्यादातर लोग अजीत साही को जानते हैं। अजीत साही एक समय देश के हाइएस्ट पेड जर्नलिस्ट थे। यह बात है 1996-97 की। तब वो टीवीआई (बीआईटीवी) के मुखिया हुआ करते थे। लेकिन टीवीआई बंद होने के बाद उन्होंने काफी संघर्ष किया। फिर 2002 में स्टार न्यूज़ के सीनियर प्रोड्यूसर बने और उसके बाद चैनल 7 लॉन्च किया। फिर कुछ समय के लिए संयुक्त राष्ट्र के मिलेनियम कम्पेन में शामिल हो गए थे। बीते डेढ़-पौने दो साल से वो तहलका में एडिटर ऐट लार्ज के पद पर काम कर रहे थे। हाल फिलहाल उन्होंने नक्सलवादियों पर जो स्टोरी की वो काफी चर्चा में रही।

Share This Post

One Response to अब टीवी टुडे में "तहलका" मचाएंगे अजीत साही!

  1. VIKAS MISHRA

    January 18, 2010 at 4:19 pm

    अजित साही जी के साथ मैंने भी काम किया है। बड़ा रोमांचक अनुभव रहा है। मस्त, अलमस्त, बिंदास तबीयत के इंसान हैं और पत्रकार के रूप में जीनियस। जितना तेजी से सोचते हैं, उतनी तेजी से अमल भी करते हैं। उनमें ढेरों खूबियां हैं। शायद वो अपना 100 फीसदी कहीं दे नहीं पाए। वजह चाहे जो भी रही हो। चैनल 7 में उनके साथ करीब डेढ़ साल गुजरे। सतही तौर पर देखें तो वो थोड़े क्लिष्ट इंसान नजर आएंगे। थोड़ा करीब जाएंगे, तो महसूस करेंगे कि वो मोम की तरह हैं। मैं तो उनका फैन रहा हूं। अगर वो एचटी जा रहे हैं तो उन्हें मेरी बधाई।
    विकास मिश्र