अन्ना हजारे दिल्ली से गांव लौट गए और उनके जाने के साथ ही आजतक को धकिया कर इंडिया टीवी ने फिर से नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। इस हफ्ते की टीआरपी में आजतक नंबर दो है और स्टार न्यूज़ नबर तीन। लेकिन दोनों के बीच अंतर बहुत कम है।
अन्ना हजारे के अनशन के दौरान आजतक ने जोरदार छलांग लगाई थी। इससे यह बात एक बार फिर साबित हुई कि ब्रेकिंग न्यूज़ के वक्त अब भी लोग आजतक देखना पसंद करते हैं। लेकिन अन्ना का आंदोलन खत्म हुआ और आजतक की टीआरपी गिरने लगी। इंडिया टीवी फिर से हावी होने लगा। और दो हफ्ते में ही न्यूज़ चैनल अपनी पुरानी जगह पर लौट आए।
इस हफ्ते की टीआरपी
आजतक 15.4 dn 2.2
स्टार न्यूज़ 15.2 up 0.2
आईबीएन7 10.3 up 0.3
ज़ी न्यूज़ 9.5 up 1.1
एनडीटीवी इंडिया 7.5 dn 0.1
लाइव इंडिया 6.3 dn 1.5
तेज़ 4.5 up 0.1
समय 4.3 up 0.2
डीडी 1.8 dn 0.1
Recent Comments